रुड़की,20 जुलाई (आरएनएस )। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के जनवरी-2026 सत्र की सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। रुड़की क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। यूओयू सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी ने बताया कि परीक्षाएं 20 जुलाई से 27 अगस्त तक चलेंगी। हरिद्वार जिले में बीएसएम पीजी कॉलेज, मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज, एसएमजेएन पीजी कॉलेज, हरिओम पीजी कॉलेज के अलावा बंगाल इंजीनियरिंग सेंटर रुड़की और जिला कारागार हरिद्वार में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

