रायपुर, 21 जुलाईं (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 20 जुलाई को मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, चोरी, अवैध चाकू रखने और नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े कई मामले सामने आए। पुलिस ने विभिन्न मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खमतराई थाना: धनलक्ष्मी नगर स्थित कृष्णा स्कूल के पास उधार पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट करने के साथ उसकी स्कूटी की हेडलाइट तोड़ दी।
पुरानी बस्ती थाना: कुशालपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति और उसके साले के साथ बिना कारण गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
कबीर नगर थाना: हीरापुर में पारिवारिक मामले में दखल देने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि आरोपी ने महिला से गाली-गलौज कर धमकी दी और मारपीट कर चोट पहुंचाई।
टिकरापारा थाना: गोकुल नगर रोड स्थित शराब दुकान के पास अज्ञात दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
मोवा थाना: बालाजी मेडिकल कॉलेज के कैंपस में घुसकर अज्ञात दो आरोपियों द्वारा एसी के आउटडोर यूनिट में लगे करीब 10 हजार रुपये कीमत के कॉपर पाइप चोरी करने का मामला सामने आया है।
आजाद चौक थाना: समता कॉलोनी में एक महिला के भाई से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने और ईंट से हमला कर चोट पहुंचाने की शिकायत दर्ज की गई है।
खम्हारडीह थाना: पुलिस ने चंडी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 459 नग नाइट्रोजेपम नशीली टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत 3,672 रुपये है, बरामद की। आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
तेलीबांधा थाना: लभांडी शराब दुकान के पास पुलिस ने एक आरोपी को अवैध रूप से चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

