देवरिया,21 जुलाई (आरएनएस )। देवरिया जिले में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) राम जनम ने बताया कि जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जिला प्रोबेशन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनपद की सभी तहसीलों में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” की भावना के साथ कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 23 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से बरहज तहसील सभागार में संयुक्त कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जिला प्रोबेशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
शिविर में सहायक उपकरण, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पिछड़ा वर्ग शादी-विवाह अनुदान सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। संबंधित योजनाओं के लाभार्थी शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

