गोरखपुर, 21 जुलाई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल स्थित शिमलगुड़ी यार्ड में मानसून के दौरान जलभराव होने के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही एक ट्रेन को निरस्त भी किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
रेलवे के अनुसार, 22 एवं 23 जुलाई को डिब्रूगढ़ से चलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस को उत्तर लखीमपुर–रंगापारा–रंगिया–न्यू बंगाईगांव मार्ग से चलाया जाएगा।
इसी तरह 24 जुलाई को डिब्रूगढ़ से रवाना होने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी उत्तर लखीमपुर–रंगापारा–रंगिया–न्यू बंगाईगांव के रास्ते संचालित होगी।
वहीं, 22, 23 और 24 जुलाई को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को उत्तर लखीमपुर–रंगापारा–रंगिया–नलबाड़ी मार्ग से चलाया जाएगा।
इसके अलावा 21 एवं 22 जुलाई को नई दिल्ली से चलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का संचालन रंगिया–रंगापारा–उत्तर लखीमपुर मार्ग से किया जाएगा।
यह ट्रेन रहेगी निरस्तरेलवे प्रशासन ने बताया कि 21 जुलाई को 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

