सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस रिलीज को लेकर चर्चाओं में है। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म के विषयवस्तु पर चीन ने आपत्ति जताई है, जिसके चलते सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने में देरी हो रही है। इस बीच, फैंस के बीच उत्सुकता को बनाए रखने के लिए निर्माताओं ने फिल्म से नया गाना मेरा जी नहीं भरा जारी किया है। इस गाने को जो जैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है।
सलमान खान फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी हुए इस गाने को श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने आवाज दी है।
इसके म्यूजिक कंपोजर समीर टंडन और कुमार गौरव सिंह हैं, जबकि बोल समीर और विश्वदीप जेस्ट ने लिखे हैं।
फिल्म भारतीय सेना और चीनी सैनिक के बीच हुए गलवान घाटी के संघर्ष पर आधारित है, लेकिन कहानी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को गाने के जरिए बखूबी पेश किया है।
फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य किरदार में हैं।
फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को अगस्त में रिलीज किया जाना था। अब लगता है कि फैंस को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि इसकी रिलीज के आसार इस साल तो दूर-दूर तक नहीं दिख रहे हैं। ताजा अपडेट है कि फिल्म को रिलीज करने की हर संभव कोशिश जारी है, लेकिन यह इस साल तक टल सकती है। बता दें, फिल्म मातृभूमि का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

