कवर्धा, 20 जुलाईं (आरएनएस)। बहुप्रतीक्षित कटघोरा-कवर्धा-डोंगरगढ़ रेलवे परियोजना को शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पुनर्गठन, जनजागरण अभियान चलाने और जनप्रतिनिधियों से मिलकर परियोजना को गति दिलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह रेलवे परियोजना केवल रेल लाइन नहीं, बल्कि कबीरधाम, खैरागढ़, मुंगेली और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक, औद्योगिक, शैक्षणिक, पर्यटन एवं सामाजिक विकास की आधारशिला साबित होगी। समिति के वरिष्ठ सदस्य बंटी (मनीष) तिवारी ने कहा कि अब संघर्ष को संगठित रूप देते हुए सांसद, विधायक, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री और रेल मंत्रालय से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की मांग को मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि परियोजना पर काम शुरू कराने के लिए निर्णायक पहल की जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि निखिलेश सोनी ‘प्रतीकÓ ने परियोजना के समर्थन में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने, गांव-गांव संपर्क करने और युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों व बुद्धिजीवियों को आंदोलन से जोडऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक रेलवे परियोजना धरातल पर नहीं उतरती, तब तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रेलवे संघर्ष समिति का विधिवत पुनर्गठन अगली बैठक में किया जाएगा। अध्यक्ष, संरक्षक, संयोजक, महासचिव, सचिव, मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन कर समिति को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।
बैठक में संजय श्रीवास्तव, राजेश माखीजानी, दीनानाथ शर्मा, सनत तिवारी, अयोध्या चंद्रवंशी, नरेंद्र देवांगन, सुभाष गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सोनू सुषमा उपाध्याय, डॉ. अमित कुमार शर्मा, निखिलेश शरण सोनी ‘प्रतीकÓ सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, अधिवक्ता, पत्रकार, व्यापारी और रेलवे समर्थक नागरिक उपस्थित रहे।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

