नई दिल्ली, ,20 जुलाई ,(आरएनएस)। राज्यसभा के सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा कक्ष में नौ नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ तथा प्रतिज्ञान दिलाया।
शपथ लेने वाले सदस्यों में डॉ. मुकेशभाई जे. राठवा, श्री पवन खेड़ा, श्री महेश केवट, श्री जेम्स पंगसांग कोंगकल संगमा, श्री खियांग्ते लालट्लुआंगकिमा, डॉ. सतीश पूनिया, श्री प्रकाश चिक बड़ाईक, सुश्री सुष्मिता देव तथा श्री सुखेंदु शेखर रे शामिल हैं।
राज्यसभा सचिवालय के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पांच सदस्यों ने हिन्दी, दो सदस्यों ने अंग्रेजी तथा दो सदस्यों ने बंगाली भाषा में शपथ/प्रतिज्ञान लिया।
नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों में तीन सदस्य पश्चिम बंगाल से हैं, जबकि गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और राजस्थान से एक-एक सदस्य राज्यसभा पहुंचे हैं।
शपथ ग्रहण के साथ ही सभी सदस्यों ने राज्यसभा की कार्यवाही में औपचारिक रूप से भाग लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली। मानसून सत्र के पहले दिन आयोजित इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सदन की संसदीय परंपराओं का पालन करते हुए शपथ ग्रहण की कार्यवाही संपन्न हुई।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

