बलरामपुर, 20 जुलाई (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर निर्माण कार्य और बारिश के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील होने से सोमवार को लंबा जाम लग गया। जाम के कारण दोनों ओर छोटी-बड़ी गाडिय़ों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, राजपुर विकासखंड के जिगड़ी-बासेन महानदी पुल के पास यह स्थिति तब बनी, जब माल से लदा एक भारी ट्रक कीचड़ भरी सड़क पर घाट नहीं चढ़ सका। इसके बाद पीछे-पीछे अन्य भारी वाहन भी फंस गए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर इन दिनों निर्माण कार्य जारी है। लगातार बारिश के कारण सड़क कीचड़ में बदल गई है, जिससे विशेषकर भारी वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।जाम के चलते ट्रक, बस, कार और अन्य छोटे-बड़े वाहन दोनों ओर लंबे समय तक फंसे रहे। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन से बारिश के मौसम को देखते हुए सड़क पर उचित व्यवस्था करने तथा यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वहीं, जाम खुलवाने और यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

