रायपुर, 20 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के लगातार संयुक्त दौरों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री रामविचार नेताम और भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर भी टिप्पणी की।
रामविचार नेताम ने कहा, बाबा को भेलपुरी खिला रहे हैं, नट-बोल्ट वाले कड़कनाथ भी खिलाएं। दिल मिले या न मिले, आंखें जरूर मिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसे प्रदेश अध्यक्ष बनाए या किसे राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दे, यह पूरी तरह उस पार्टी का आंतरिक मामला है।
वहीं भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा, 2018 में हनीमून की सरकार बनी थी, फिर उनका तलाक हो गया। अब एक बार फिर दोनों हनीमून मना रहे हैं।
ष्टष्ट पर कांग्रेस पर साधा निशाना
समान नागरिक संहिताUCC को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ष्टष्ट से आदिवासी, अनुसूचित जनजाति (स्ञ्ज) और अनुसूचित जाति (स्ष्ट) के अधिकार या आरक्षण पर कोई असर नहीं पड़ेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों का हनन नहीं होगा और सभी के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।विपक्षी विधायकों के विकास कार्यों पर भी दिया जवाबविपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल को भूल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2002-03 में कांग्रेस सरकार ने विधायक निधि तक समाप्त कर दी थी और विपक्ष की बात भी नहीं सुनी जाती थी।नेताम ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के कांग्रेस शासनकाल में भाजपा विधायकों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलीं, जबकि वर्तमान सरकार पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों के क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को तथ्यहीन और बेबुनियाद बताया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

