दल्लीराजहरा , 21 जुलाई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी की घोषणा की गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश खेल एवं कला सह प्रमुख अमन यादव को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बालोद का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व मिलने पर अमन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के प्रति आभार व्यक्त किया।
अमन यादव ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठन से जोडऩे, राष्ट्रहित में कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बालोद जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वे संगठन मैं पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
अमन यादव की नियुक्ति पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, बालोद जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

