Óशहीद दिवसÓ की सभा पूर्व सीएम ने किया छात्र आंदोंलन का समर्थन
कोलकाता। बिड़ला तारामंडल इलाके में आज आयोजित तृणमूल कांग्रेस की ‘शहीद दिवसÓ रैली को संबोधित करते हुए बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “जो लोग हमें धोखा देने वालों व गद्दारों का समर्थन करने की कोई जरूरत नहीं है। ममता बनर्जी ने दल छोड़कर जाने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सभी चोर चले गए, इससे हम बच गए।” ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का भय दिखाकर लोगों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भय दिखाकर कुछ लोगों को कुछ समय के लिए चुप कराया जा सकता है, लेकिन सच्चाई को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता।
दिल्ली में चल रहें छात्र आंदोंलन पर ममता बनर्जी ने कहा कि, जरूरत पडऩे पर वह खुद ‘कॉकरोच जनता पार्टीÓ के आंदोलन में शामिल होंगी। उन्होंने कहा,अगर जरूरत पड़ी, तो मैं खुद ‘कॉकरोच जनता पार्टीÓ के कार्यक्रमों में जाऊँगी। हमने शुरू से ही उनका समर्थन किया है।” ऋतब्रत खेमे पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने उसे भारतीय जनता पार्टी की “बी टीम” बताया। उन्होंने दावा किया कि यह समूह भी शीघ्र ही टूट जाएगा। इस दौरान ममता ने कहा, “क्षमा करें, अब आपकी आवश्यकता नहीं है। आप धन, मान और प्राण से अच्छे रहें।”
ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोला। इस संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘Óअगर आप अपना मुंह खोलेंगे कि आपने 10 साल तक जमीनी स्तर पर क्या किया है, तो मैं मुखौटा खोल दूंगी।ÓÓ ममता ने कहा, ‘Ó मैं फिर से जिले-जिले जाऊंगी, मैं देखना चाहती हूं कि वहां रोकने की कितनी क्षमता है।ÓÓ ममता ने दावा किया कि बीजेपी उन्हें मंगलवार सुबह भी घर से निकलने से रोकना चाहती थी। ममता बनर्जी ने दावा किया की, प्रलोभन के बावजूद कालीघाट तृणमूल की बैठक में जाने के लिए शहीदों के परिवार के सदस्यों यहां आए और पूर्व सीएम ने उन्हें धन्यवाद दिया। ममता बनर्जी ने अपने भाषण ने यह साफ कर दिया है कि वे किसी भी तरह के अल्टीमेटम या दबाव की राजनीति के आगे झुकने वाली नहीं हैं, और आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर कड़े संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके निष्ठावान कार्यकर्ता और आम जनता है, न कि कुछ अवसरवादी नेता।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

