जगदीश यादव
कोलकाता 22 जुलाई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा के सत्र के दौरान आज राजनीतिक टकराव अपने चरम पर पहुंच गया। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक के बाद एक कई विस्फोटक बयान दिए। अतीत के भ्रष्टाचार के आरोपों से लेकर राजनीतिक भविष्य तक, किसी भी मुद्दे पर उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि मुख्यमंत्री ने अतीत के बंद हो चुके मामलों (फाइलों) को फिर से खोलने का भी स्पष्ट संकेत दिया। उनके इस आक्रामक बयान को लेकर विधानसभा के भीतर जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया।
विधानसभा से ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “आपने कहा था कि ‘जीवित हूं, देख लूंगी।Ó जीवित रहते-रहते ही आप पूर्व (मुख्यमंत्री) हो चुकी हैं। और जीवित रहते-रहते ही आप जो एक प्रमाणित/स्थापित चोर हैं, यह भी मैं साबित करके रहूंगा। सब कुछ आप अपनी आंखों से देखकर जाएंगी।”
इसके बाद ममता बनर्जी की राजनीतिक स्थिति पर कटाक्ष करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि एक समय ममता बनर्जी जननेता थीं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त था। लेकिन बाद के दिनों में वे केवल प्रशासन और चुनावी रणनीतिकारों के भरोसे ही अपनी राजनीति चलाती रहीं। शुभेंदु ने कहा, “अब उन दोनों भरोसों में से एक भी आपके साथ नहीं है। इसलिए राजनीतिक रूप से आपकी वापसी की अब कोई संभावना नहीं बची है। आप जो चाहें कह सकती हैं, लेकिन अगर कानून तोड़ेंगी, तो कानून से ऊपर कोई नहीं है।”
अपने वक्तव्य के अंत में भी मुख्यमंत्री ने तीखे तंज कसना जारी रखा। निर्वाचन आयोग, दलीय प्रतीक और सोशल मीडिया के इस्तेमाल का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा, “अब इसके बाद किसी कार्यक्रम की अनुमति देने से पहले पुलिस को सौ बार सोचना पड़ेगा। ‘जोड़ाफूलÓ (तृणमूल का चुनाव चिह्न) रहेगा या नहीं, यह चुनाव आयोग तय करेगा। आप बल्कि चॉप खाते-खाते फ़ेसबुक कीजिए, और हम अपना काम जारी रखेंगे।” शुभेंदु अधिकारी के इस तीखे और आक्रामक बयान को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मुख्य विपक्षी शिविर ने उनके इस बयान की तीखी आलोचना की है, वहीं दूसरी ओर समर्थकों का मानना है कि यह बयान सरकार के कड़े और भ्रष्टाचार-विरोधी रुख का स्पष्ट संदेश है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

