बालोद, 23 जुलाईं (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हिन्दू होटल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई।
मृतका की पहचान शारदा पाटिल (21) के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने के लिए घर आई थी। जानकारी के मुताबिक, डौंडी नगर के बन्धियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग स्विफ्ट कार क्रमांक ष्टत्र 07 क्चरू 1040 से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हिन्दू होटल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना के बाद दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
बंछोर
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

