रायपुर, 08 नवंबर (आरएनएस)। ऑपरेशन सायबर शील्ड के तहत पुलिस ने सायबर अपराधों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा दिये गये निर्देश के बाद की गई है।
बता दें कि प्रार्थी पृथ्वीराज सिंह ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 20 लाख ठगी होने पर थाना खमारडीह में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. 66(डी)आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना क्रम में आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की गई। आरोपी प्रयल अस्थाना घटना कारीत करने के बाद अपना स्थान बदल कर निवास कर रहा था। ग्वालियर मध्यप्रदेश में रेड कार्यवाही में आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं एक अन्य मामले में प्रार्थी युवराज पिस्दा ने उनके साथ ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 7.4 लाख की ठगी होने पर थाना मुजगहन में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर धारा 420 भादवि पंजीकृत कर विवेचना क्रम में बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर दो आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी नेहरू लाल अन्य आरोपी मयंक पटेल के साथ मिलकर मुंबई ब्रांच के बैंक में खाता खुलवाकर अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
तीसरे मामले में प्रार्थी डाकेस्वर सिंह ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ के बहाने 71 लाख की ठगी होने पर थाना सरस्वती नगर में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर धारा 318(4) भा.न्या.सं. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी जयराम वाजेंदला बैंक में करंट खाता खुलवाकर अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में पुलिस ने प्रयल अस्थाना पिता प्रदीप अस्थाना पता बिरला ग्वालियर मध्यप्रदेश, नेहरू लाल पिता सुखदेव पता 12-1 वार्ड नंबर 09 वीटीसी सावित्रीपुर, पोस्ट बरतीकला थाना बंसतपुर जिला बलरामपुर, मयंक कुमार पटेल पिता सच्चिदानंद पटेल पता 51-1 ग्राम सावित्रीपुर पोस्ट बरतीकला, पुलिस चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर, जिला-बलरामपुर तथा जयराम वाजेंदला पिता वीरा राघव राव पता प्लॉट 103, साई होम्स, यक्शन पेड़ाघंटियाडा विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश को गिरफ्तार किया है।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

