00 शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज कैंपस में हुआ हादसा
भिलाई, 09 नवंबर (आरएनएस)।, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज कैंपस में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। सेंटरिंग का स्ट्रक्चर अचानक गिरने से 12 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब मजदूर सेंटरिंग तैयार होने से पहले नीचे बैठकर खाना खा रहे थे।संतोष यादव,गोलू,प्रदीप साहू ,शुभम,जगत व मिथुन मजदूर घायल हुए है 2 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।मौके पर मौजूद लोग तुरंत मलबे से मजदूरों को बाहर निकाले और उन्हें तुरंत श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत वाले मजदूरों का इलाज जारी है। यह निर्माण कार्य अभिषेक मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के लिए चल रहा था। घटना स्थल पर स्मृति नगर पुलिस भी पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
त्रिपाठी

