सेवा की घोषणा, समाज जनों से की सौजन्य भेंट
जगदलपुर, 09 नवंबर (आरएनएस)।बस्तर क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक पहल के रूप में हृड्डह्म्ड्ड4ड्डठ्ठड्ड रूद्गस्रष्द्बह्लद्ब, ङ्कद्ब5ड्डद्द के रूड्डठ्ठड्डद्दद्बठ्ठद्द ष्ठद्बह्म्द्गष्ह्लशह्म् एवं सुप्रसिद्ध वरिष्ठ सर्जन डॉ. टी. नारायण राव दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुँचे।उनके आगमन पर आंध्र समाज, जगदलपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आंध्र समाज भवन में उनका आत्मीय स्वागत किया और सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर डॉ. राव ने समाजजनों से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का सशक्त नेटवर्क बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक आधुनिक चिकित्सा सेवाएँ पहुँच सकें।उन्होंने आंध्र समाज भवन में शीघ्र ही नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें विशाखापट्टनम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जगदलपुर आकर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगी।डॉ. राव ने कहा कि यह कैम्प केवल एक बार का आयोजन नहीं होगा, बल्कि समाज के सहयोग से इसे नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले।आंध्र समाज के पदाधिकारियों ने इस पहल को बस्तर के लिए गौरवपूर्ण कदम बताया और कहा कि डॉ. राव जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सक का सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर उपस्थित रहे —अध्यक्ष एम. जयंत नायडू, सचिव यशवर्धन राव, संयुक्त सचिव एल. शिवा प्रसाद, उपाध्यक्ष एम. दिगंबर राव, अर्जुन राव, क्रीड़ा सचिव डी. कोटेश्वर राव नायडू कोषाध्यक्ष एल. राजरत्नम, ए. वीर राजू, चप्पा श्रीनिवास, रमेश नायडू, गोपाल नायडू, टी. नागेश्वर राव, अनिल राव, सेनापति राजू, राजेश राव ,वसंत राव सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।समाज के सदस्यों ने डॉ. राव को आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इस नि:शुल्क मेडिकल कैम्प से न केवल आंध्र समाज बल्कि पूरे बस्तर जिले के नागरिकों को लाभ मिलेगा।आंध्र समाज भवन में स्वास्थ्य, संस्कृति और सेवा को जोडऩे वाली यह पहल आने वाले दिनों में समाजिक एकता और जनहित का प्रतीक बनेगी
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

