कांकेर 09 नवंबर (आरएनएस)। ग्राम पंचायत बेलगाल की महिलाएं ने गांव में शराब बिक्री पर रोक लगाते हुए नशामुक्ति अभियान चलाया है। महिलाएं जयंती बाई,श्यामा बाई,सुमोति बाई आदि ने बताया कि शराब की वजह से गांव में विवाद और अपराधिक घटनाएं हो रही हैं,पूरे गांव का माहौल बिगाडऩे लगा और ग्रामीणों एवं महिलाओं में दहशत का माहौल है। खुलेआम शराब बिक्री से परेशान महिलाएं को विरोध में उतर पड़ा।
सुबह शाम निगरानी कर रही महिला
गांव की महिलाओं ने शराबबंदी पर सुबह,शाम बारी-बारी से घर घर जा कर निगरानी करने की टीम बनाए ह,जो गांव में निगरानी कर रही है। गांव की महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब बेचते और पीते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।महिलाओं ने गांव के युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
महिलाओं की हो रही सहराना
गांव के बुजुर्गों ने कहा कि शराब ने यहां के किशोरों के साथ-साथ हर वर्ग को प्रभावित किया है, जिससे वे चिंतित हैं। इसे अवैध रूप से भी बेचा जा रहा था और युवक अक्सर शराब के नशे में धुत होकर महिलाओं को प्रताडि़त कर अन्य अन्य हटनाओ को अंजाम देते है। ऐसे में
गांव की महिलाओं ने शराब पर पाबंदी का बीड़ा उठाया जो सहरानीय है।

