कोरबा 10 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड स्थित हाजी इखलाक खान असरफी (सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के अध्यक्ष) के निजी गोदाम में शनिवार देर रात लगभग 2 बजे अज्ञात चोरों ने जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवॉल तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने ठेकेदारी से संबंधित एचडीडी मशीन का कीमती सामान चोरी कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है।
सुबह घटना का पता चलने पर हाजी इखलाक खान असरफी ने कोतवाली थाना कोरबा को लिखित सूचना दी और चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

