० धान कटाई के कारण ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के छूटने की संभावना
रायपुर, 10 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस की एसआईआर की निगरानी के लिए बनी कमेटी के संयोजक मोहन मरकाम ने एसआईआर के समय को अव्यहारिक बताते हुए इसे तीन माह बागे बढ़ाने की मांग ीि है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में धान कटाई और मिसाई का काम चल रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता बीएलओं को नहीं मिल पाएंगे। एसआइआर न होने से उनका नाम छूट जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने सभी 24 हजार मतदान केंद्रों के लिए बीएलए की नियुक्ति की है।
राजीव भवन मेें एक प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी इपनी मांग को लेकर जल्द ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर कारण सहित अपनी मांगों को रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के लीड वाले बूथों में मतदाता काटने क ा षडयंत्र एसआईआर के माध्यम से कर रही है। वोट चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए हैं उनका जवाब निर्वाचन आयोग ने नहीं दिया है। भाजपा लगातार मतदाता सूची में गड़बड़ी की चुनाव जीत रही है। निर्वाचन आयोग भाजपा के साथ मिलकर मतदाता सूची में फर्जी वोटर जोडऩे का काम कर रही है।
एसएस
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

