साल 2013 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके फैंस की संख्या में लाखों में है। अब एक बार फिर वाणी कपूर ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने आज अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वाणी की ये तस्वीरें वेकेशन की हैं। इन तस्वीरों में वाणी पिंक रंग की बिकीनी पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ वाणी ने कैप्शन में लिखा-मुस्कुराहट की संभावना।
वाणी अपने फैंस के लिए हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती है।
छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी ने आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
इंस्टाग्राम पर वाणी का कमेट बॉक्स तारीफों से भर चुका है।
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब वाणी कपूर ने अपने हॉट और ग्लैमरस अवतार दिखाया हो। वाणी सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी कई ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं, जो इंटरनेट पर छा जाती हैं। बता दें कि उन्होंने साल 2013 में फिल्म शुद्ध देशी रोमांस से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे। इस फिल्म के लिए उनको फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। आज वाणी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीब 7 साल के करीब हो गए हैं।
वाणी की इन हॉट तस्वीरों पर साउथ अभिनेत्री राशि खन्ना ने फायर इमोजी बनाए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

