फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 बहादुर अब रिलीज़ से पहले लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई परआधारित इस फिल्म का पहला गाना ‘दादा किशन की जयÓ आज रिलीज़ किया गया है, जिसने दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की लहर जगा दी है।
इस जोश से भरपूर ट्रैक को मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार आवाज़ में गाया है, जबकि गीत के बोल दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर नेलिखे हैं। गाने की धुन और शब्द फिल्म के मूल भाव — वीरता, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण — को बखूबी दर्शाते हैं। वीडियो में फरहानअख्तर, राशि खन्ना और सैनिकों के भावनात्मक और वीरतापूर्ण दृश्यों की झलक भी देखने को मिलती है, जो फिल्म की तीव्रता को और बढ़ा देती है।
120 बहादुर का निर्देशन रजनीश ‘राज़ीÓ घई ने किया है, जबकि इसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ ने संयुक्त रूप से कियाहै। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं राशि खन्ना उनकी पत्नी शगुन कंवरी सिंह के किरदार में नजर आएंगी।
यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हुई रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है — एक ऐसी ऐतिहासिक जंग, जिसमें 13 कुमाऊं रेजिमेंट कीचार्ली कंपनी के 120 जवानों ने लगभग 3000 चीनी सैनिकों का सामना किया था। इस वीरता भरे संघर्ष में 1300 से अधिक चीनी सैनिक मारे गएथे, जबकि भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा की थी।
फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी की गाथा को केंद्र में रखा गया है, जिन्हें इस अदम्य साहस और बलिदान के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र सेसम्मानित किया गया था। यह गीत और फिल्म दोनों ही देशभक्ति की उस भावना को समर्पित हैं, जो हर भारतीय के दिल में आज भी धड़कती है।
120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और उम्मीद है कि यह फिल्म न सिफऱ् एक युद्धगाथा बल्कि देश की शौर्य परंपरा का गर्वपूर्ण उत्सव साबित होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

