इस साल की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर से मेकर्स आए दिन एक्टर्स के पहले लुक जारी कर रहे हैं। पहले अर्जुन रामपाल, फिर आर माधवन और अब संजय दत्त का लुक भी फिल्म से जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में मल्टी स्टारकास्ट मौजूद है जो पर्दे पर एक साथ धमाल मचाने के इरादे से साथ आ रही है। फिल्म के ट्रेलर को 12 नवंबर को 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। उससे पहले संजय दत्त का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।
मेकर्स की ओर से जारी किए गए पोस्टर में संजय काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कैप्शन में लिखा गया है- द जिन। यानी संजय के किरदार को इसी तरह से फिल्म में दिखाया जा सकता है जैसे कि वो एक जिन हैं। साथ ही मेकर्स ने बताया है कि फिल्म के ट्रेलर के लिए अब बस दो दिन और बचे हैं।
इससे पहले रविवार को अभिनेता आर माधवन का लुक भी जारी किया गया था। इस लुक में आर माधवन के सिर पर आगे से बाल गायब थे। इसके अलावा उन्होंने चश्मा पहना हुआ था। उनके पोस्टर को साझा करते हुए लिखा गया था- कर्म का सारथी। इसी के साथ ही बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा 5 दिसंबर को फिल्म रिलीज हो रही है। कुछ इसी तरह अर्जुन रामपाल का लुक भी फिल्म से जारी किया जा चुका है।
पिछले महीने ‘धुरंधरÓ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। इसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिला था। इससे पहले जुलाई के महीने में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था। इसमें पूरी कास्ट की एक झलक देखने को मिली थी।
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधरÓ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधरÓ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

