रायपुर, 11 नवंबर (आरएनएस)। ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत पुलिस ने ऑनलाईन ठगी करने वाले दो आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। दोनों आरापियों पर लाखों रूपये ठगने का आरोप है।
बता दें कि आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को सभी प्रकार के साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में प्रार्थी आशुतोष कुमार मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामसागरपारा रायपुर को बड़ी राशि फि क्स डिपाजिट कराने के बहाने झांसा में लेकर उनसे 17.82 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने पर थाना आजाद चौक में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 231/25 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की गई। आरोपी सरफराज अंसारी निवासी उत्तरप्रदेश घटना कारीत करने के बाद अपना स्थान बदल कर पुणे महाराष्ट्र में छिप गया था। पुणे महाराष्ट्र में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में ठगी की संपूर्ण राशि को होल्ड कर पीडि़त को वापस कराया गया है।
वहीं दूसरे मामले में प्रार्थी देवेश साहू से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 16 लाख की धोखाधड़ी होने की सूचना थाना मंदिरहसौद में दी थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 34/24 धारा 420,34 भा.द.वि. पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचनाक्रम में टेलीग्राम एवं बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई आरोपी मयूर जोशी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी द्वारा प्रार्थी को ऑनलाइन गूगल रिव्यू करने का टास्क दिया जाता था शुरुआत में टास्क पूरा करने पर रकम दी जाती थी बाद में प्रार्थी से अधिक रकम लेकर टास्क पूरा करने के बाद रकम वापस नहीं की गई थी। मुंबई में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभीरक्षा में भेजा जा रहा है।
मामले में पुलिस ने सरफराज अंसारी पिता फतेह आलम अंसारी उम्र 20 वर्ष पता बभनौली कुशीनगर इमलिया उत्तर प्रदेश तथा मयूर जोशी पिता जगदीश जोशी उम्र 29 वर्ष पता राधा कमीशन अपार्टमेंट उल्हासनगर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

