रायपुर, 11 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने अमित बघेल का पता बताने और गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 5 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस ने उद्घोषणा जारी कर कहा है कि जो भी पुलिस की मदद करेगा, उसे 5 हजार रूपये नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।
अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में अपराधिक प्रकरण दर्ज है। अमित बघेल ने सिंधी समाज को लेकर अपशब्द कहे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों में बढ़ते रोष को देखते हुये रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू की है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

