रायपुर, 11 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुबह से दोनों ओर से गोलियां चल रही हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है और सुरक्षा बलों ने एक बड़े नक्सली लीडर को घेर लिया है।
बीजापुर के एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई बीजापुर और गढ़चिरौली की सीमा पर चल रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब तक नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

