कोण्डागांव, 11 नवंबर (आरएनएस)। साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं। जनदर्शन में ग्राम ग्राम पंचायत मांझी बोरण्ड के ग्रामीणों ने ढोडरापारा से पटेलपारा तक पुल एवं सड़क की मांग की। ग्राम कचोरा के ग्रामीणों ने हाई स्कूल में गणित एवं संस्कृत विषय के शिक्षक की मांग की। इसी प्रकार ग्राम बागबेड़ा के किसानों के एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने की समस्या से अवगत कराया, जिसे कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को उनकी समस्याओं की जांच कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा राजस्व प्रकरण, वन अधिकार पत्र, आंनगबाड़ी केन्द्र, सड़क एवं पुल निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

