0-चयनित मॉडल को मुम्बई में होने वाले मेले में प्रदर्शित किया जाएगा
0-प्रदेश के बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए प्रयास
रायपुर, 12 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्तरीय विज्ञान मेला आज जशपुर में प्रारंभ हुआ, इसका उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तथा जनपद अध्यक्ष ने किया।
राज्य शैक्षणिक परिषद के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित किया गया है, जिसमें 33 जिलों के करीब 500 से अधिक मेधावी बच्चे शामिल हुए हैं, जो कि अपना-अपना आकर्षक मॉडल लेकर आए हुए हैं। यह मेला 4 दिन चलेगा, इसमें चयनित मॉडल का प्रदर्शन मुुम्बई विज्ञान मेले में किया जाएगा। इस वर्ष के विज्ञान मेला जो कि पश्चित क्षेत्र के लिए आयोजित किया गया है, एससीआरटी द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें प्रतिभावन विज्ञान के छात्रों ने अपना-अपना मॉडल रखा है।
एससीईआरटी के अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की भी आने की संभावना है,इसके लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। यह मेला विज्ञान विभाग तथा राज्य शैक्षणिक परिषद के द्वारा आयोजित किया गया है। यहां पर जम्बुरी का भी आयोजन गत दिनों सम्पन्न हुआ। प्रेस के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कुनकुरी क्षेत्र के विधायक है, वे पत्थलगांव के पास बगिया गांव के रहने वाले हैं। जिसके कारण इस समय सभी प्रदेश स्तर के कार्यक्रम जशपुर में आयोजित किए जाते हैं, यहां पर कई राष्ट्रीय प्रतिभाओं को भी बुलाया जाता है, यहां पर गत दिनों महिला कंटेंट क्रिएटर दीपशिखा गुप्ता को बुलाया गया था, शालेय छात्रों को यहां के जंगल पहाड़ा और सुंदर दृश्य दिखाया गया है।
आर.शर्मा
००००

