0-डॉ हेडगेवार जी के संघ सृजन का नाट्य मंचन देखकर मां भारती के सेवाभाव को जीवन में आत्मसात करने का लिया संकल्प : डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर, 12 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के आद्य सरसंचालक युग प्रवर्तक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी के संघ सृजन के नाट्य मंचन देखकर मां भारती के सेवाभाव को अपने जीवन में आत्मसात करने संकल्प लिया।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहतराई इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर में आयोजित नाट्य मंचन में कहा कि, नाट्य मंचन में डॉ हेडगेवार जी के जीवन से सभी को प्रेरणा मिली है। वे बाल्यकाल से ही देशभक्त और समाज सेवी थे। उन्होंने 1925 में संघ की स्थापना की। आज हम राष्ट्रीय स्तर पर संघ का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। लाखों करोड़ों युवाओं के व्यक्तित्व का निर्माण किया है। देशभक्ति का ज्वार, राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण किया है।
श्री साव ने कहा कि, डॉ हेडगेवार जी ने इतना बड़ा यज्ञ का सूत्रपात किया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना की। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन के रूप में स्थान बनाया है। इस सोच की शुरुआत हेडगेवार जी ने की है। उन्होंने कहा कि, नाट्य मंचन में डॉ हेडगेवार जी के जीवन को दर्शाने की कोशिश की गई है। इससे हम सबको प्रेरणा मिली। उनके तप, यश और देशभक्ति के भाव को नजदीक से जानने का अवसर मिला।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, प्रफुल्ल शर्मा जी, ज्योति अग्रवाल जी, डॉ विनोद तिवारी जी, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक जी, विधायक अमर अग्रवाल जी, विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, वीके सारस्वत जी, डीएन वाजपेयी जी, राजेश सूर्यवंशी जी, किशोर राय जी, सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव जी, आरएसएस विभाग संघ संचालक राजकुमार सजदेव जी, गणेश जी, गोपाल ध्रुव जी एवं संघ विचार के हजारों लोग उपस्थित रहे।
आर. शर्मा

