सोहावल-अयोध्या 12 नवंबर (आरएनएस ) तहसील के एक अधिवक्ता के मामले को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश बुधवार को उबाल का गया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। तहसीलदार ने इसे दबाव की राजनीति बताते हुए किसी भी प्रकार की अनियमित कार्रवाई किए जाने से इनकार किया है। आरोप है कि अधिवक्ता पी डी तिवारी के एक पुराने रास्ता विवाद के मामले को लेकर तहसीलदार द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने से अधिवक्ता संघ ने कार्य से बिरत रहने की नोटिस दी थी इसके बावजूद तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने न्यायालय में पुकार शुरू करा दी। यह तहसील के अधिवक्ताओं को नागवार गुजरा। अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यालय पर घूम कर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। तहसील में ब्याप्त कथित भ्रष्टाचार,निजी कर्मचारियों की अनियमित तैनाती और कारगुजारी पर लगाम लगाने की मांग करते हुए अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए। इस संबंध में अपना पक्ष रखते हुए तहसीलदार ने बताया अधिवक्ता का मामला उच्च न्यायालय से जुड़ा हुआ है। मामले में किसी भी प्रकार की कोई अनियमित कार्रवाई नहीं की गई है। दबाव के राजनीति में न्यायालय कार्य नहीं करता आगे भी न्यायालय के आदेशों के अनुसार ही कार्रवाई होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

