मिल्कीपुर-अयोध्या 12 नवंबर (आरएनएस )। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम घुरेहटा पूरे जानकी पंडित गांव में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य यजमान रामकलप तिवारी के नेतृत्व में जानकी पंडित पुरवा से हुआ। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर जय श्रीराम, राधे-राधे एवं हरिनाम संकीर्तन करते हुए शोभायात्रा के रूप में आगे बढ़ीं। यात्रा क्रमश: राजा बाबा देवस्थान, श्री आस्तीक आश्रम, गायत्री माता मंदिर एवं यमदग्नि आश्रम होते हुए भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन के उपरांत पुन: जानकी पंडित पुरवा पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कथा का वाचन पं. पवन तिवारी शास्त्री (अयोध्या धाम) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी, गिरीश तिवारी,अंकित तिवारी, राहुल तिवारी, शिवा तिवारी, अर्पित तिवारी, हर्षित तिवारी, बलराम तिवारी, विनोद तिवारी, लालजी तिवारी एवं मनीष तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर कलश स्थापना दिवस पर दर्शनार्थियों सहित तिवारी परिवार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कथा का समापन 19 नवम्बर को हवन और महाप्रसाद (भंडारे) के साथ किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

