अयोध्या 12 नवंबर (आरएनएस )। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कमेटी के आह्वान पर अयोध्या मंडल के मंडलाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी व सदस्यों के मौजूदगी में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन मंडलायुक्त अयोध्या मंडल को दिया गया। मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में प्रदेश में पत्रकारों की मान्यता प्राप्त समिति और विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकारों को प्रतिनिधित्व दिये जाने,ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के लिए ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किये जाने ,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कार्यालय हेतु स्थान आवंटित किये जाने, तहसील व ब्लाक स्तर पर मान्यता के लिए किए गए प्रावधानों में संशोधन करके मान्यता मापदंडों में आने वाले सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को मान्यता का मार्ग प्रशस्त किये जाने एवं परिवहन व चिकित्सा के सुविधा उपलब्ध कराए जाने, गैर मान्यता प्राप्त ग्रामीण पत्रकारों को चिकित्सा सुविधा मुहैय्या कराने हेतु सहित प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना से आच्छादित किये जाने की मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष राम नेत वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ÓराजनÓ व राकेश गिरी,रविंद्र वर्मा,मंडल महामंत्री विजय चंद्र मिश्रा, मंडल मंत्री डा. दिनेश तिवारी, प्रचार मंत्री शेष नारायण त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राम सुंदर यादव,जिलाध्यक्ष अयोध्या देव बक्श वर्मा,सुल्तानपुर कन्हैया लाल यादव, अम्बेडकर नगर सुनील कुमार सिंह,अमेठी जितेंद्रनाथ पांडेय,राम बहादुर यादव,योगेंद्र यादव,हृदयराम मिश्र,केएस मिश्र,सुनील कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह,मनू श्रीवास्तव आदि पत्रकार शामिल रहे। तदोपरांत अयोध्या बार एसोसिएशन कचहरी परिसर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनेत वर्मा व संचालन राजेंद्र तिवारी ÓराजनÓ ने किया। इस दौरान बैठक में जिला और तहसील स्तर पर पत्रकार संगठन को मजबूत करने तथा आगामी 21 दिसंबर को विंध्याचल में होने वाले पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गयी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

