-करीब एक घंटे खड़ी रही ट्रेन
चित्रकूट 12 नवंबर (आरएनएस)। मुम्बई हावडा रेल मार्ग पर मानिकपुर पनहाई रेलवे स्टेशन के बीच सुबह पवन एक्सप्रेस से एक भैंस टकरा गई। इससे इंजन का कंप्रेशर पाइप फट गया। इस बीच करीब एक घंटा ट्रेन खड़ी रही। मानिकपुर जंक्शन से प्रयागराज की ओर जा रही लोकमान्य तिलक मुंबई से मुजफ्फरपुर पवन एक्सप्रेस सुबह करीब 7.35 बजे इंजन से भैंस टकरा गई। इससे कंप्रेशर पाइप फट गया और ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। तुरंत मानिकपुर के स्थानीय रेल कर्मचारी व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक से भैंस का हटवा कर कंप्रेशर पाइप सही किया। तब जाकर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

