बलौदाबाजार, 12 नवंबर (आरएनएस)। जिले के न्यूविस्टा सीमेंट प्लांट रिसदा के ट्रक यार्ड में खड़े ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बैटरी चोरी कर आरोपी स्कॉर्पियो वाहन से फरार होने की फिराक में पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी से 6000 कीमत मूल्य का 2 नग बैटरी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेश सिंह कुशवाहा सिक्योरिटी ऑफिसर न्यूविस्टा सीमेंट प्लांट रिसदा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 11.11.2025 को ट्रक यार्ड नंबर 1 में सुरक्षा गार्ड के माध्यम से पता चला कि शाम करीबन 07:30 बजे आरोपी ग्राम मिरगी थाना भाटापारा ग्रामीण निवासी जयप्रकाश साहू ट्रक यार्ड में खड़े गाड़ी का बैटरी निकालकर, स्कॉर्पियो वाहन में डाल रहा है, जिस पर ट्रक यार्ड में जाकर देखा तो ट्रक क्रमांकस सीजी 04 एनवाय 6003 का 02 नग बैटरी निकला हुआ था तथा आरोपी द्वारा उक्त ट्रक की दोनों बैटरी को स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 10 वी4627 में चोरी कर फरार होने की नीयत से डाल कर रखा हुआ था। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा न्यूवोको सीमेंट प्लांट ट्रक यार्ड में खड़े ट्रक से 02 नग बैटरी चोरी कर स्कॉर्पियो वाहन में फरार होने की कोशिश में पकड़ा जाना स्वीकार किया गया। आरोपी से चोरी का 02 नग बैटरी कीमती 6000 बरामद कर तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी को दिनांक 12.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

