किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु 19 नवम्बर को आयोजित होगा किसान दिवस
आजमगढ़ 12 नवम्बर(आर एन एस) जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि मुख्य सचिव महोदय, उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन के क्रम में जनपद के किसानों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिये माह नवम्बर 2025 का किसान दिवस दिनांक 19 नवम्बर 2025 को प्रात: 11 बजे से 02 बजे तक कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा आजमगढ के सभागार में आयोजित किया जायेगा। किसान दिवस में कृषि एवं सम्वर्गीय विभाग के किसानों/उद्यमियो की समस्या का मौके पर निस्तारण किया जायेगा।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि नियत तिथि को ससमय सम्यक सूचनाओं के साथ किसान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

