फसल अवशेष से प्रदूषण रोकने को कृषि विभाग ने शुरू की जनजागरूकता पहल
आजमगढ़,12 नवम्बर(आर एन एस) उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया है कि कृषि निदेशालय उ0प्र0 द्वारा खरीफ 2025 में फसल अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम किये जाने हेतु जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। तद्क्रम में जनपद के कृषकों को फसल अवशेष प्रबन्धन तथा पराली न जलाने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा दिनांक-11 नवम्बर 2025 से 18 नवम्बर 2025 तक प्रात: 10:00 से 05:00 बजे तक प्रचार प्रसार वाहन का भ्रमण कार्यक्रम विकास खण्डवार निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 11 नवम्बर को विकास खण्ड पल्हनी, सठियांव, रानी की सराय, 12 नवम्बर को विकास खण्ड मुहम्मदपुर, जहानागंज, तहबरपुर, 13 नवम्बर को मिर्जापुर, हरैया, अजमतगढ़, 14 नवम्बर को महराजगंज, बिलरियागंज, कोयलसा, 15 नवम्बर को अतरौलिया, अहिरौला, फूलपुर, 16 नवम्बर को पवई, मार्टीनगंज, लालगंज, 17 नवम्बर को पल्हना, ठेकमा, मेंहनगर एवं दिनांक 18 नवम्बर 2025 को विकास खण्ड तरवॉ में प्रचार वाहन भ्रमण कर किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करेगी।उप कृषि निदेशक ने नामित समस्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को निर्देशित किया है कि वे प्रचार वाहन के मालिक के मोबाइल नं0 पर सम्पर्क कर अपने विकास खण्ड हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर किसी कर्मचारी को भ्रमण के समय प्रचार वाहन के साथ नामित करते हुए फसल अवशेष प्रबन्धन तथा पराली न जलाने हेतु कृषकों को कम से कम 20 विभिन्न सुरक्षित सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित कराकर ऑडियों/पम्पलेट एवं अन्य माध्यमों से कृषकों को जागरूक करें तथा दण्डात्मक प्राविधानों से अवगत कराये कृषकों को यह स्पष्ट रूप से बता दिया जाये कि पराली जलाने की घटनाओं को सैटेलाइट से पकड़ा जा रहा है और कोई भी घटना छुपाई नहीं जा सकेगी। जागरूकता कार्यक्रम के फोटोग्राफ भी विभागीय व्हाट्सअप ग्रुप पर अनिवार्य रूप से पोस्ट किया जाय।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

