आजमगढ़ 12 नवंबर (आर एन एस) मेंहनगर थाना क्षेत्र के बासुपुर ग्राम सभा की कक्षा नौवीं की छात्रा आंचल यादव पुत्री योगेंद्र यादव जो आदर्श बालिका इंटर कालेज मे कक्षा नौ में पढ़ती थी आज शाम को स्कूल से आते समय जयनगर बाजार के पास ट्रक के चपेट मे आने से उस बच्ची की मौत हो गई जानकारी होने पर परिजनों ने और ग्रामवासियों ने शव को रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिए और मुवावजे की मांग करने लगे मौके पर एसडीएम मेहनगर और तहसीलदार ने पहुंचकर मुवाबजे की मांग का आश्वासन देकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा मौके पर थाना प्रभारी देवगांव थाना प्रभारी मेहनगर फोर्स के साथ तैनात रहे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

