० 13 नवम्बर को प्रभारी अधिकारियों का प्रशिक्षण
धमतरी, 12 नवम्बर (आरएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य आगामी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाना है। छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग, मंत्रालय (मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर) के पत्र क्रमांक विपणन/2025/जीईएन-10576, दिनांक 11.11.2025 के अनुसार धान उपार्जन का कार्य प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से संपादित किया जाता है। वर्तमान में समिति कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत समिति कर्मचारियों के स्थान पर राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को अस्थायी रूप से समिति प्रबंधक का प्रभार सौंपकर धान उपार्जन का कार्य संपादित कराया जाएगा। इस संबंध में उपार्जन केंद्रवार प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी नियुक्त प्रभारी अधिकारियों का प्रशिक्षण दिनांक 13 नवम्बर 2025 को दोपहर 12.00 बजे, लाइवलीहुड कॉलेज, धमतरी में आयोजित किया गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग लें, ताकि आगामी धान उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न किया जा सके।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

