भोपाल 12 नवंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज श्रीवास्तव की उपस्थिति में जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ किया एवं पुरस्कार वितरित भी किए।
महापौर मालती राय ने बुधवार को जिला अदालत परिसर में जिला बार एसोसिएशन भोपाल द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह 2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महापौर राय व जिला एवं सत्र न्यायाधीन मनोज श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरित भी किए। महापौर राय ने जिला बार एसोसिएशन द्वारा किये गये आयोजन की सराहना करते हुए उपस्थितजन को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर स्टेट बार कौंसिल के अध्यक्ष राधेलाल गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक खरे सहित बड़ी संख्या में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अभिभाषकगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

