रतलाम, आरएनएस, 13, नवम्बर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि वर्तमान में उर्वरक की उपलब्धता सहकारिता एवं निजी में यूरिया क्रमश: 985 मेट्रिक टन एवं 1525 मेट्रिक टन कुल 2510 उपलब्ध है, सहकारिता एवं निजी में डी ए पी क्रमश: 455 मेट्रिक टन एवं 1034 मेट्रिक टन कुल 1489 मेट्रिक टन, एम ओ पी क्रमश: 862 मेट्रिक टन एवं 580मेट्रिक टन कुल 1442 मेट्रिक टन, तथा सहकारिता एवं निजी में एन पी के क्रमश: 3107 मेट्रिक टन एवं 2290 मेट्रिक टन कुल 5397 मेट्रिक टन एवं एस एस पी क्रमश: 5879 मेट्रिक टन एवं 3273 मेट्रिक टन कुल 9152 मेट्रिक टन, उपलब्ध है। इस तरह जिलें में कुल 19990मेट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है । किसी भी प्रकार की उर्वरक की कमी नहीं है । प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति एवं निजी विक्रेताओं के यहां तथा मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्रो पर उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।किसान भाईयों से अपील की जाती है कि विपणन संघ के गोदामो में, प्राथमिक कृषि साख समितियों में एवं निजी विक्रेताओ के यहां पर्याप्त मात्रा में फास्फोरस युक्तण उर्वरक उपलब्ध है। अत: डी.ए.पी. एवं 12:32:16 के साथ उपलब्धातानुसार फॉस्फेरटिक खाद के अन्य वैकल्पिक खादों यथा 16:16:16, 20:20:0:13, 10:26;26, 20:20:0, टी एस पी खाद का उपयोग अपनी फसलो में करें ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

