इंदौर 13 नवंबर (आरएनएस)। इंदौर के डीसीपी मुख्यालय के कार्यालय में पदस्थ सउनि (अ) भानू प्रताप सिंह तोमर, जिस पर जिला शिवपुरी के थाना सुभाषपुरा में 24.07.25 को हुए एक गोलीकांड में नाम आया था और उस मामले में वो फरार होकर 10 हजार का इनाम भी है। इस कांड के समय से ही अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर होकर फरार है। इंदौर पुलिस द्वारा सउनि की विभागीय जांच की जिसके आधार पर डीसीपी मुख्यालय श्री प्रकाश परिहार के आदेश से सउनि (अ) भानू प्रताप सिंह तोमर को अनुशासन हीनता, षणयंत्रकारी प्रवृत्ति एवं कदाचरण के कारण पुलिस की सेवा से पृथक कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

