धनपतगंज/सुल्तानपुर 13 नवंबर (आरएनएस )। विकास खण्ड धनपतगंज की ब्लॉक स्तरीय परिषदीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार यादव की अध्यक्षता एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अरविन्द कुमार सिंह के संयोजन आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप प्रज्वलन करके फीता काट कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण बैज अलंकरण कर स्वागत किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय, जिला मंत्री व अध्यक्ष राम आशीष मौर्य व अध्यक्ष अन्जनी नन्दन पाण्डेय, नवीन पाण्डेय अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ , दिनेश चन्द्रा जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र संगठन, दिग्विजय सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सुनील मिश्रा अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी मंत्री अनुदेशक संघ ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व बैच लगाकर स्वागत किया।उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय और न्यायपंचायत स्तर पर अपना परचम लहराने वाले लगभग 450 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर और 100 मीटर फर्राटा दौड़ में पुष्पेंद्र बरासिन और बालिका वर्ग में मीनाक्षी हन्ना हरौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।400 मीटर मे सत्यम व प्रज्ञा ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। कबडडी उच्च प्राथमिक बालक बालक वर्ग में प्रतापपुर तो खो खो उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में रामनगरचेति विजेता रही। योगा में कंपोजिट अमउजासरपुर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया ।ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में विजयी रहे सभी बच्चे और टीमें जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे।सभी विजय प्राप्त खिलाडिय़ों को खण्ड शिक्षा अधिकारी पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल का बहुत महत्त्व है खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। कम्पोजिट बरासिन बच्चो ने स्वागत गीत के माध्यम से खेल के महत्व को बताते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

