-धनपतगंज थाने की कमान धर्मेंद्र मिश्रा के हाथ
बल्दीराय/सुल्तानपुर 13 नवंबर (आरएनएस )। जिले के चर्चित धनपतगंज थाने की बागडोर अब धर्मेंद्र मिश्रा के हाथों में सौंप दी गई है। अपराध और अपराधियों के गढ़ के रूप में पहचान बना चुका यह थाना, लंबे समय से चर्चाओं में रहा है। अब देखना यह होगा कि नए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किस तरह अपराधियों पर लगाम लगाते हैं और कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाते हैं।
धनपतगंज थानाक्षेत्र में कुछ कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों और दबंग प्रवृत्ति के अपराधियों की साइलेंट गतिविधियां पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनी रही हैं। बताया जाता है कि बीते समय में कुछ अपराधियों की थाने के अंदर तक पैठ थी, जो जनता में चर्चा का विषय बना हुआ था। अपराधियों की यह खुलेआम सक्रियता, शासन की सख्त नीति के बावजूद पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश छोड़ेंगे कृसरकार का यही नारा अब धनपतगंज थाने के लिए कसौटी बन गया है। थाना क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली दबंग अपराधी अब भी गांव-गांव में शरारती तत्वों को उकसाकर अव्यवस्था फैलाने का कुत्सित प्रयास करते रहे हैं। ऐसे में धर्मेंद्र मिश्रा के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन संगठित अपराधियों की पकड़ कमजोर करना और भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाना होगा।
स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि नए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में धनपतगंज थाना अपराधियों से मेल वाले कलंक से मुक्त होकर अपराधमुक्त थाना की दिशा में नई पहचान बनाएगा। यदि मिश्रा ने सख्त कार्रवाई का सिलसिला शुरू किया, तो यह कदम शासन की जीरो टॉलरेंस नीति की सच्ची तस्वीर पेश करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

