जौनपुर 13 नवंबर (आरएनएस )। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सखैला में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने प्रधानाध्यापक के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। ज्ञात हो कि बीते सात नवंबर की रात में अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सखैला से कंपोजिट ग्रांट का 5 हजार नगदी और लगभग 50 हजार के सामान की चोरी हो गई थी। जिसमे विद्यालय में हुई चोरी की तहरीर थाने पर दे दिया गया था। विद्यालय के स्टाफ का कहना है कि चोरी के केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही। जिससे शिक्षकों में आक्रोश भी व्याप्त है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

