जौनपुर 13 नवंबर (आरएनएस )। चन्दवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी सुदर्शन यादव पुत्र स्व0 देवनाथ यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर अजय सिंह उसके जमीन में जबरन रास्ता बनाने और विरोध करने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक को दिये गये आवेदन में बताया गया कि गुरूवार को सवेरे आठ बजे वह अपने खेत में काम कर रहा था कि अजय सिंह पुरानी रंजीश को लेकर गाली देने लगे प्रार्थी के मना करने पर अजय सिंह पुत्र शम्भू नाथ फोन करके अपने घर के बच्चों को बुलाया और कहा कि लाठी डण्डा एवं तमन्चा के साथ और अहिरों को जान से मारकर खत्म कर दो । इसके बाद अजय सिंह के पुत्र विकास सिंह उर्फ बिट्टू व अंकित सिंह पुत्रगण अजय सिंह लाठी डण्डा व फावड़ा लेकर आ गये तब अजय सिंह अपने दोनों पुत्रों को ललकारा की जो होगा देख लेंगे । इन लोगों को जान से मारकर खत्म कर दो। अजय सिंह प्रार्थी के बेटे गोविंद यादव व सरवन यादव बहू निशा देवी को लाठी डण्डा से बुरी तरह मार कर बेहोश कर दिए। प्रार्थी के बहू के साथ बुरी नियत से प्राइवेट पार्ट को दबाया और अर्धनग्न कर दिए और प्रार्थी के नाती को फावड़े से सर में मार कर बेहोश कर दिए और प्रार्थी को भी फावड़े से मारे जिससे काफी चोटे आई हल्ला सुनकर गांव के लोगों को आते देखकर जाते समय धमकी दिए कि अगर थाने गए मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने तो अबकी बार तो छोड़ दिए लेकिन दुबारा तुमको वह तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार कर खत्म कर दूंगा। प्रार्थी के परिवार वाले डरे एवं सहमे हुए हैं परिवार वालों के ऊपर जान माल का खतरा बना हुआ है और जब प्रार्थी थाने पर गया तो थाने पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी उल्टा थाने से गाली देकर भगा दिया गया। अजय सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखकर उचित कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

