कुशीनगर, 13 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के हाटा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 30 मवेशीयों के साथ 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हाटा कोतवाली पुलिस द्वारा आज 13 नवम्बर को चेकिंग के दौरान 06 पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 21 राशि भैंसें एवं 09 पडिय़ाँ सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय भगत पुत्र चन्द्रदेव भगत निवासी नेहरुवा कलां पो0 भथावा बाजार थाना कटया जनपद गोपालगंज बिहार, विशाल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद निवासी बसडीला गुनाकर थाना तमकुहीराज, राजेन्द्र लाल पुत्र ब्रह्मा लाल निवासी बसडीला बुजुर्ग थाना तमुकही राज, उदयभान सिंह पुत्र जितई सिंह निवासी धुरिया पो0 धुरिया थाना कसया, रिशु पटेल पुत्र रामदास पटेल निवासी पकहा खास थाना बघौच घाट जनपद देवरिया, राहुल यादव पुत्र राम बली यादव निवासी बेलहिया टोला अयोध्या थाना रामजन्म भूमि जनपद अयोध्या, लियाकत अली पुत्र रब्बुल निवासी लतवा मुरलीधर थाना तमकुही राज शामिल है। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 635/2025 धारा 11 पशु क्रू0नि0अधि0 थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर तथा मु0अ0सं0 636/2025 धारा 11 पशु क्रू0नि0अधि0 थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर पंजिकृत के जेल भेज दिया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 रामसहाय चौहान, उ0नि0 राजू यादव, उ0नि0 दिब्यांशु पाण्डेय, उ0नि0 राहुल सिंह, हे0का0 संजय सिंह, का0 इन्द्रकेश शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

