—- गांवों परंपराएं हमारी असली पहचान:- मनीष जायसवाल बुलबुल।
कुशीनगर, 13 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के पडरौना विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा में गुरुवार को पारंपरिक एकादशी मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले का आयोजन संयोजक ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। जिसमें ग्रामवासियों की भारी सहभागिता देखने को मिली। मेले में पारंपरिक खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। जिसने पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल उर्फ बुलबुल ने कार्यक्रम का शुभारंभ खिलाडिय़ों से हाथ मिलवा कर कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत कराया। श्री जायसवाल ने सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे गांवों की यह परंपराएं हमारी असली पहचान हैं। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। नई पीढ़ी को इन पारंपरिक आयोजनों से जोडऩा हमारी जिम्मेदारी है। ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवंत बनी रहे।
उन्होंने ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल एवं आयोजन समिति के सदस्यों को ऐसे सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद सदैव ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सहित चंडी प्रसाद मेला संरक्षक शैलेश मद्धेशिया, मेला व्यवस्थापक सनी मद्धेशिया दिवाकर मिश्रा,अतुल जायसवाल, हनुमान जायसवाल, भोला जायसवाल, बीडीसी भरदुल यादव, राजू मद्धेशिया, संजय जयसवाल उपस्थित रहे। मेला परिसर में विभिन्न स्टॉल, झूले, लोकनृत्य और भजन-कीर्तन के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

