कुशीनगर, 13 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के पडरौना नगर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में तथागत शाखा की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत स्तर पर आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता तथा समूह गान में शाखा के प्रतिभागियों द्वारा प्राप्त विजय पर सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई।
ज्ञातव्य हो कि भारत विकास परिषद प्रमुख रूप से दो प्रतियोगिताएं कराई जाती है। एक भारत को जानो और समूह गान इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रांत स्तर पर भारत को जानो में जूनियर संवर्ग में रियल पैराडाइज एकेडमी पडरौना तथा सीनियर संवर्ग में जे पी इंटर कालेज कप्तानगंज विजयी रहा। जबकि राष्ट्रीय समूह गान में भी प्रांत स्तर पर जे पी इंटर कॉलेज कप्तानगंज के बच्चे विजयी रहे। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. अभिषेक शुक्ला ने की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्रा, शाखा सचिव राधा रमन गाडिय़ां, कोषाध्यक्ष विपिन माल, प्रांतीय उपाध्यक्ष (संस्कार गतिविधि) शैलेंद्र दत्त शुक्ल, उपाध्यक्ष (सेवा गतिविधि) मनोज शर्मा सारस्वत, संगठन सचिव डॉ. निरेन पांडेय, भारत को जानो प्रकल्प प्रमुख दुर्गा दयाल त्रिपाठी, गुरु बंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प प्रमुख मार्कंडेय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय समूह गान प्रमुख श्रीराम, उपाध्यक्ष प्रदीप चहाडिय़ा, संजय बका, संजय मारोदिया, महिला संयोजिका दीपाली श्रीवास्तव तथा विशेष आमंत्रित सदस्य रश्मि श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने विजयी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि न केवल शाखा बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

