कुशीनगर, 13 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के
सखवनिया स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खेले जा रहे 49 वीं चार दिवसीय वंशराज सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रथम सेमीफाइनल मैच टाउन क्लब पडरौना और बांसगांव गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी दयाशंकर सिह और विशिष्ट अतिथि अशोक यादव रहे। तथा दुसरे सेमीफाइनल देवरिया व तमकुही के बीच खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि केन यूनियन कठकुइया के अध्यक्ष सुनील शुक्ल व विशिष्ट अतिथि डा आशीष श्रीवास्तव रहे। प्रथम सेमी फाइनल मैच टाउन क्लब पडरौना वॉलीबॉल क्लब बांसगांव के बीच खेला गया। जिसमें पडरौना की टीम ने एक शून्य से बढ़त बनाते हुए विजई रही। जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में मेडिकल क्लब देवरिया हुआ। टाउन क्लब तमकुही के बीच खेला गया। जिसमें तमकुही की टीम ने शुरू से ही देवरिया की टीम पर दबाव बनाये रखते हुए तीन एक से तमकुही की टीम विजयी रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर बहादुर ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समिति के सचिव नवनाथ दुबे खिलाडिय़ों सहित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। फाइनल मैच कल पडरौना और तमकुही के बीच खेला जाएगा। मैच में निर्णायक की भूमिका का हीरा प्रसाद गुप्ता, प्रभात मिश्रा और रहमतुल्लाह ने किया। संचालन अंशुमान पांडेय और विजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय पूर्व प्रबंधक आनंद मोहन सिंह, ज्ञान सिंह समसुल हक, महेश मिश्रा, आनंद लाल श्रीवास्तव, रमेश सिंह, अनवारुल हक, राजेश मिश्रा शशिभूषण मिश्रा विक्कू प्रसाद, पंकज श्रीवास्तव, निसार खान सहित समस्त विद्यालय परिवार सहयोग में लगा रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

