कुशीनगर, 13 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 15 शहबाजपुर में संगीतमयी कथा यज्ञ में कथावाचक पंडित दिग्विजय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। गुरुवार को आयोजित संगीतमयी कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराते हुए पंडित श्री त्रिपाठी ने योगीराज कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया और श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण जन्म होते ही श्रद्धालु महिलाओं ने सोहर गीत गाकर कृष्ण के जयकारे लगाए। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के पूर्व मुख्य यजमान श्रीमती लीलावती देवी और परिजनों ने ब्यास गद्दी का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। आयोजक आचार्य मनोज तिवारी ने बताया कि संगीतमयी कथा यज्ञ का समापन 15 नवंबर को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर मिथलेश तिवारी, दिवाकर तिवारी, सुधाकर तिवारी, पवन तिवारी छात्र संघ अध्यक्ष गोरखपुर सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

