ड्रमंडगंज, मीरजापुर 13 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के रतेह गांव में गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढिय़ा गांव निवासी 30 वर्षीय रविंद्र सिंह बाइक से रतेह चौराहा की ओर जा रहे थे जैसे ही रतेह गांव स्थित पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे तो सामने से आ रहे मड़वा धनावल गांव निवासी 20 वर्षीय रवि वर्मा की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देते हुए दोनों घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा?अवधेश कुमार ने दोनों बाइक सवार के सिर में आई गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

